लातेहार :  नगर पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार शाम पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली। लातेहार सदर थाना क्षेत्र के करकट ग्राम के पास एक संदिग्ध कार से 40 लाख 20 हजाररुपये नकद जब्त किए गए।

जानकारी के अनुसार, पलामू की ओर से रांची जा रही एक कत्थई रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर (JH 01 CA 9495) को नियमित जांच के लिए रोका गया था। तलाशी के दौरान कार के भीतर से नोटों के बंडल बरामद हुए। इतनी बड़ी राशि देखकर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

नोडल पदाधिकारी श्रवण राम ने बताया कि जब्त की गई भारी नकदी के बारे में आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह पैसा कहां से लाया जा रहा था और इसका अंतिम गंतव्य क्या था।

इस बड़ी बरामदगी के बाद पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था और वाहन जांच अभियान को और तेज कर दिया गया है। पुलिस का मुख्य फोकस चुनाव के दौरान अवैध धन(Black Money) और मतदाताओं को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *