mumbai news- mayor news-

मुंबई : मुंबई महानगरपालिका में लंबे अंतराल के बाद नए महापौर और उपमहापौर के नामों पर मुहर लग गई है। गठबंधन के चुनावी गणित को आधार बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी की रितु तावड़े को देश की सबसे अमीर नगर पालिका का ‘प्रथम नागरिक’ चुना गया है।

बीएमसी चुनाव में भाजपा और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने मिलकर बहुमत का आंकड़ा पार किया था। इसी जीत के आधार पर पदों का बंटवारा किया गया।

  • कुल सीटें (महायुति): 118
  • भाजपा: 89 सीटें (महापौर पद मिला)
  • शिवसेना (शिंदे): 29 सीटें (उपमहापौर पद मिला)

बीजेपी की वरिष्ठ पार्षद रितु तावड़े का नगर निगम की राजनीति में एक लंबा और सफल सफर रहा है। उनके अनुभव को देखते हुए उनकी दावेदारी पहले से ही प्रबल मानी जा रही थी।

उन्होंने 2012 (वार्ड 127) से अपनी शुरुआत की, फिर 2017 (वार्ड 121) और 2025 (वार्ड 132) में लगातार जीत दर्ज की। वे बीएमसी की प्रतिष्ठित एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। घाटकोपर और आसपास के क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़ और सांगठनिक अनुभव है।

वहीं दहिसर के वार्ड नंबर 5 से निर्वाचित 57 वर्षीय संजय घाड़ी शिवसेना के जमीनी नेता माने जाते हैं। बीएमसी स्कूल से शुरुआती शिक्षा लेने वाले घाड़ी ने सिद्धार्थ कॉलेज से बी.कॉम. किया है। एक अनुभवी और शिक्षित चेहरे के रूप में वे बीएमसी में शिवसेना (शिंदे गुट) का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *