
रांची : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार देर रात कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला और अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रमुख विभागों के सचिवों में बदलाव के साथ राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी अब नए हाथों में होगी:
- ग्रामीण विकास: पर्यटन सचिव मनोज कुमार को अब ग्रामीण विकास विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है।
- पेयजल एवं स्वच्छता: वित्त विभाग (व्यय) के सचिव अबु इमरान अब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- आपदा प्रबंधन: परिवहन विभाग की सचिव विप्रा भाल को आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है।
- खाद्य आपूर्ति: आपदा प्रबंधन के सचिव राजेश कुमार शर्मा को अब खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग में भेजा गया है।
सरकार ने प्रमंडलीय आयुक्तों के पदों पर भी नई तैनाती की है:
- संजय कुमार: संथाल परगना के नए आयुक्त।
- मनोज कुमार (महिला बाल विकास सचिव): दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त।
- रवि रंजन कुमार: कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त।
- कुमुद सहाय: पलामू प्रमंडल की नई आयुक्त।
कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ अन्य विभागों की भी जिम्मेदारी दी गई है:
- मस्तराम मीणा: राजस्व पर्षद के सदस्य नियुक्त किए गए।
- मुकेश कुमार: योजना एवं विकास विभाग के साथ अब पर्यटन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
- उमाशंकर सिंह: स्कूली शिक्षा सचिव के साथ महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे।
- शशि रंजन: पेयजल विभाग में अपर सचिव के साथ जल जीवन मिशन के अभियान निदेशक का भी जिम्मा संभालेंगे।
- संदीप सिंह: वित्त विभाग के विशेष सचिव से अब श्रमायुक्त बनाए गए हैं।