जल्द दूल्हा बनेंगे बागेश्वर सरकार: धीरेंद्र शास्त्री ने खुद किया शादी का खुलासा, बोले— माता जी ढूंढ रही हैं लड़की
छतरपुर : देशभर में अपनी कथाओं और दिव्य दरबार के लिए प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के सरकार, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ताजा वीडियो में उन्होंने अपनी शादी की योजना का खुलासा करते हुए भक्तों को बड़ी खुशखबरी दी है।
छतरपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान शास्त्री जी ने स्पष्ट किया कि उनकी शादी का फैसला पूरी तरह आध्यात्मिक और पारिवारिक सहमति पर आधारित है। उन्होंने कहा, गुरु जी की आज्ञा मिल गई है, अब हमें ब्याह करना है। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उन्होंने अपनी मां से लड़की ढूंढने के लिए कह दिया है। जब उनसे पूछा गया कि पसंद किसकी होगी, तो उन्होंने दो-टूक कहा, “माता जी की ही पसंद से ब्याह होगा।”
अपनी शादी को लेकर उठने वाले सवालों पर उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया। हमारे जीवन में एक सिद्धांत है। हमने जो बातें कहीं, चाहे वो देर से ही पूरी हुईं, पर हम उसी बात पर अड़े रहे। शादी करना पक्का है और बहुत जल्द खुशखबरी मिलेगी, यह भी तय है।
हालांकि धीरेंद्र शास्त्री ने यह साफ कर दिया है कि वे जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं, लेकिन शादी की तारीख और दुल्हन के नाम को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। कब होगी शादी? इस पर उन्होंने केवल ‘जल्द’ होने का संकेत दिया है। इस एलान के बाद इंटरनेट पर उनके लाखों अनुयायी उन्हें बधाई दे रहे हैं और दुल्हन की पहचान को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस बयान ने उन तमाम अफवाहों को खत्म कर दिया है जो पिछले कई महीनों से उनकी शादी और निजी जीवन को लेकर उड़ रही थीं। अब उनके भक्तों को उस दिन का इंतजार है जब ‘बागेश्वर सरकार’ की बारात निकलेगी। छतरपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान शास्त्री जी ने अपनी निजी जिंदगी के इस बड़े फैसले को साझा किया।