cime-tanishk -bokaro -jewellary

बोकारो: बोकारो में तनिष्क के शो रूम में रविवार को लूट का एक प्रयास किया गया जो भाग्यवश बच गया। सीसी टीवी फूटेज के अनुसार पुलिस की वर्दी और हथियारों से लैस 07 लुटेरे आए थे। जिसमें 02 लोग पुलिस की वर्दी में थे। ये दोनों नकली पुलिस वाले पहले शोरूम में घुसे। काउंटर पर जाकर इन्होंने कहा कि हम हम एसटीएफ से हैं और आपके शोरूम की सिक्योरिटी की जांच के लिए आए हैं।

अभी ये दोनों नकली पुलिस काउंटर पर बात ही कर रहे थे कि गेट से मुंह पर मास्क लगाए और जैकेट पहने दो लोगों ने जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने लगे। इस पर शो रूम के गार्ड ने उसे रोका तो वह हाथपाई करने लगा। इसी बीच किसी कर्मचारी ने अलार्म बजा दिया। अलार्म की आवाज सुनते ही सभी भाग निकले।

ज्वेलरी दुकान में लूट के प्रयास का यह मामला बोकारो स्टील सिटी के सिटी सेंटर मार्केट सेक्टर 4 का है, जिसे अंजाम देने लुटेरे दिन में लगभग 4 बजे पहुंचे थे।

तनिष्क के शोरूम की इस वारदात पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने विस्तृत जानकारी दी और कहा कि जानकारी के अनुसार पुलिस की वर्दी वाले नकली पुलिस ने जब काउंटर पर जाकर कहा कि हम आपके यहां सिक्योरिटी जांच के लिए आए हैं। काउंटर के कर्मचारी को शक हुआ और उसने अपने अधिकारी से बात करवाने को कहा। काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने इशारे से एक कर्मचारी को बाहर भेजा। इस बीच जैकेट पहने मुंह पर मास्क लगाए हुए अपराधी ने गार्ड को पिस्टल दिखाकर उसकी रायफल छीन ली थी। बाहर के हालात जानने जा रहे कर्मचारी से भी उस अपराधी की भिड़ंत हो गई और उसके बाद लुटेरों ने पिस्टल उस पर तान दिया। लेकिन किसी कर्मचारी ने अलार्म बजा दिए और उसके बाद सभी लुटेरे भाग निकले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कारवाई शुरू कर दी है। कुछ देर के लिए पिस्टल की नोंक पर शोरूम उनके कब्जे में आ गया था, लेकिन तभी अलार्म बज गया और अपराधी भागते भागते गार्ड की बंदूक फेंक गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *