बीएलए नियुक्ति एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण को लेकर डीईओ सह डीसी ने की बैठक
बोकारो: बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के विधानसभा वार पार्टी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यक्रम के तहत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कहा कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्र वार बीएलए की सूची संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ/सीओ को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके। मौके पर बीएलए फार्म -टू भी दिया गया।

इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि आगामी 09 जनवरी 2026 को भारत निर्वाचन आयोग की टीम झारखंड दौरे पर रांची आएगी, जहां सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्तों के साथ बैठक प्रस्तावित है।
बैठक में अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी सह निर्वाची पदाधिकारी, गोमिया विधानसभा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम चंद सिन्हा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र राज, संजय त्यागी, भरत यादव, हेमंत शेखर, कांग्रेस के जवाहर लाल माहथा, राष्ट्रीय जनता दल के बुद्ध नारायण यादव, घनश्याम चौधरी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के राकेश सिन्हा, रतन लाल मांझी, बीएसपी के समीर कुमार दास, आप के विधानचंद्र राय, सीपीआइएम के बी. बनर्जी, आजसू के बी. बी. सिंह समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।