jac exams-jac inter and other exams- jharkhand news- ranchi news-

झारखंड में मतदान और मतगणना का असर: 8वीं, 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी

रांची : झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव के कारण झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट, 8वीं, 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में बड़ा फेरबदल किया है। चुनाव के लिए 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को होने वाली मतगणना को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

निकाय चुनाव के चलते जैक ने परीक्षार्थियों के असमंजस को दूर कर इंटरमीडिएट और 11वीं की नई तिथियां घोषित कर दी है।

इंटरमीडिएट: 23 फरवरी को होने वाली हिंदी-बी और मातृभाषा की परीक्षा अब 24 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

11वीं की परीक्षा: अब यह परीक्षा 25, 26 और 28 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक विषय की परीक्षा 40 अंकों की होगी।

8वीं की परीक्षा: 27 फरवरी (मतगणना का दिन) को होने वाली परीक्षा अब 2 मार्च को दो पालियों में होगी। छात्र 20 फरवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

9वीं की परीक्षा: अब यह परीक्षा 6 और 7 मार्च को ली जाएगी। इसके एडमिट कार्ड 24 फरवरी से उपलब्ध होंगे।

आंतरिक मूल्यांकन: स्कूलों को 8 से 18 मार्च तक छात्रों के इंटरनल असेसमेंट के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर पोस्ट करने होंगे।

झारखंड में निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी को वोट डाले जाने हैं और 27 फरवरी को नतीजे घोषित होने हैं। अधिकांश स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया जाता है और शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगती है। इसी को देखते हुए परीक्षार्थी लगातार परीक्षा टालने की मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *