रांची:  झारखंड में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने महापौर और नगर परिषद अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार रांची महापौर सीट अनुसूचित जनजाति (अन्य) के लिए आरक्षित की गई है, जबकि धनबाद महापौर अनारक्षित (अन्य वर्ग) के लिए होगी। पलामू नगर निगम अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है। अन्य नगर निगमों में आरक्षण की स्थिति कुछ इस प्रकार है:

  • हजारीबाग : अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 (अन्य)
  • गिरिडीह : अनुसूचित जाति (अन्य)
  • देवघर : अनारक्षित (अन्य)
  • बोकारो : अनारक्षित (अन्य)
  • आदित्यपुर/सरायकेला-खरसावां : अनुसूचित जनजाति (अन्य)
  • पूर्वी सिंहभूम/मानगो : अनारक्षित महिला

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण सूची जारी कर दी गई है।

चुनाव होने वाले शहरी निकाय :

  • नगर निगम : रांची, हजारीबाग, मेदिनीनगर, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर, मानगो
  • नगर परिषद : गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी-तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो, मिहिजाम
  • नगर पंचायत : बंशीधरनगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला, चाकुलिया

राज्य में कुल 48 शहरी निकायों में चुनाव होने हैं। इनमें 13 निकायों में 2020 से और बाकी में 2022 से चुनाव लंबित थे।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण (कुछ प्रमुख) :

  • बंशीधरनगर : अनारक्षित महिला
  • मझिआंव : अनारक्षित अन्य
  • हुसैनाबाद : अनुसूचित जाति
  • हरिहरगंज : अनुसूचित जाति महिला
  • छतरपुर : अनारक्षित अन्य
  • लातेहार : अनुसूचित जनजाति अन्य

नगर परिषद अध्यक्ष पद के आरक्षण (कुछ प्रमुख) :

  • गढ़वा : अनारक्षित अन्य
  • विश्रामपुर : अनारक्षित महिला
  • चतरा : अनारक्षित अन्य
  • झुमरी-तिलैया : पिछड़ा वर्ग 2 अन्य

इस अधिसूचना के साथ ही झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां और राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *