जांच करने के बहाने बच्चों को अपने साथ ले गई नर्स
धनबाद : धनबाद जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH, जहां बोकारो धनबाद गिरिडीह जामताड़ा दुमका जैसे जिलों से मरीज पहुंचते हैं लेकिन यहां की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। इस अस्पताल के प्रसूति वार्ड से एक नवजात बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है।
जांच करने के नाम पर नवजात बच्चे को वार्ड से ले जाया गया लेकिन दंपति को वापस बच्चा नहीं मिल सका। बच्चा चोरी को लेकर अस्पताल में हंगामा मचा। सराय ढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित दंपति से मिलकर मामले की जानकारी ली। वही इस मामले में अस्पताल प्रबंधन सीसीटीवी जांच की बात कह रहा है।
बताते चलें कि टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के भेलवे के रहने वाले शालिग्राम मरांडी ने अपनी पत्नी सरिता मरांडी को अस्पताल में प्रसव के लिए 24 दिसंबर को भर्ती कराया था 25 दिसंबर को सरिता मरांडी ने एक बच्चे को जन्म दिया। शनिवार की रात 8 बजे सरिता मरांडी अपने बच्चों के साथ प्रसूति वार्ड में थी
सरिता मरांडी ने बताया कि नर्स की शक्ल में एक महिला पहुंची और बच्चे की जांच के लिए ले जाने को कहा। महिला की सास बच्चे को गोद में उठाकर तथाकथित महिला नर्स के साथ वार्ड से निकल गई वार्ड से बाहर जाने के बाद तथा तथाकथित महिला नर्स ने बच्चे को अपनी गोद में ले ली और कहा जांच के बाद लौटा देंगे।
सरिता और उसकी सास को तीसरी मंजिल पर बैठने को कहा और तथाकथित महिला नर्स बच्चे को लेकर आगे बढ़ गई। आधे घंटे बीत जाने के बाद सरिता और उसकी सास ने बच्चे की खोजबीन शुरू की। बच्चे को ऑर्थो वार्ड की तरफ ले जाया गया था। सरिता जब ऑर्थो वार्ड पहुंची तो देखा कि बाहर जाने का दूसरा रास्ता है। पूरा परिवार ने बच्चे की खोजबीन की लेकिन बच्चा नहीं मिला।
थाना प्रभारी सरायढेला मनजीत सिंह ने कहा यह मामला बच्चा गायब होने का है। सीसीटीवी की जांच के बाद पूरा मामला सामने आ जाएगा।