झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने वर्ष 2026 के लिए एकीकृत अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कुल 60 दिन का अवकाश रहेगा। इनमें से पांच दिन का अवकाश स्थानीय पर्व त्योहार और जरूरत के अनुसार जिला स्तर पर तय किया जाएगा जबकि झारखंड में 2026 में गर्मी की छुट्टी 22 मई से 10 जून तक सुनिश्चित किया गया है। जारी सूची के अनुसार ये छुट्टियां इस प्रकार हैं :-
01 जनवरी से 05 जनवरी : शीतकालीन अवकाश
12-13 जनवरी (सोमवार, मंगलवार) : सोहराय
14 जनवरी (बुधवार) : मकर संक्रांति
23 जनवरी (शुक्रवार) : बसंत पंचमी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
26 जनवरी (सोमवार) : गणतंत्र दिवस
03 मार्च (मंगलवार) : होलिका दहन
04 मार्च (बुधवार) : होली
26 मार्च (गुरुवार) : रामनवमी
31 मार्च (मंगलवार) : महावीर जयंती
03 अप्रैल (शुक्रवार) : गुड फ्राइडे
14 अप्रैल (मंगलवार) : आंबेडकर जयंती
01 मई (शुक्रवार) : मजदूर दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, पंडित रघुनाथ मुर्मु का जन्म दिवस
22 मई से 10 जून तक : ग्रीष्मकालीन अवकाश
27 मई (बुधवार): बकरीद एवं ईद उल जुहा
26 जून (शुक्रवार) : मुहर्रम
30 जून (मंगलवार) : हुल दिवस
16 जुलाई (गुरुवार) : रथ यात्रा
26 अगस्त (बुधवार) : मिलाद-उन-नबी
28 अगस्त (शुक्रवार) : रक्षा बंधन
04 सितंबर (शुक्रवार) : जन्माष्टमी
14 सितंबर (सोमवार) : गणेश चतुर्थी
17 सितंबर (गुरुवार) : विश्वकर्मा पूजा
22-23 सितंबर (मंगलवार, बुधवार) : करमा पूजा
02 अक्टूबर (शुक्रवार) : गांधी जयंती
19 अक्टूबर (सोमवार) : महाअष्टमी
20 अक्टूबर (मंगलवार) : महानवमी, विजयादशमी
09 नवंबर (सोमवार) : गोवर्द्धन पूजा
11 नवंबर (बुधवार) : भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा
16 नवंबर (सोमवार) : सूर्य षष्ठी डाला छठ, प्रात: अर्ध्य
24 नवंबर (मंगलवार ) : गुरुनानक जयंती
25 दिसंबर (शुक्रवार) : क्रिसमस
28 दिसंबर-31 दिसंबर : शीतकालीन अवकाश
शनिवार और रविवार को पड़नेवाला अवकाश
01 फरवरी (रविवार) : संत रविदास जयंती
15 फरवरी (रविवार) : महाशिवरात्रि
21 मार्च (तृतीय शनिवार) : ईद उल फितर, सरहुल
22 मार्च (रविवार) : सरहुल फुलखोंसी
09 अगस्त (रविवार) : विश्व आदिवासी दिवस
15 अगस्त (तृतीय शनिवार) : स्वतंत्रता दिवस
11 अक्टूबर (रविवार) : शारदीय नवरात्र कलश स्थापना
18 अक्टूबर (रविवार) : महासप्तमी
08 नवंबर (रविवार) : दीपावली
15 नवंबर (रविवार) : भगवान बिरसा मुंडा जयंती, झारखंड स्थापना दिवस, सूर्य षष्ठी डाला छठ सायं अर्ध्य
हालांकि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने अवकाश कैलेंडर में सुधार की मांग की है। संघ का कहना है कि बकरीद, ईद उल फितर, दुर्गा पूजा और छठ जैसे बड़े त्योहारों में छुट्टियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।