ब्रेन, स्पाईन एवं नस से सम्बन्धित समस्या हो तो अब हर बुधवार को सदर अस्पताल बोकारो में न्यूरो सर्जन से संपर्क किया जा सकता है। बोकारो सदर अस्पताल में आज दिन बुधवार को पूर्वाह्न 9 बजे से न्यूरो सम्बन्धित इलाज एवं सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उक्त बात की जानकारी सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने दी।
उन्होंने बताया कि बोकारो सदर अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को न्यूरो संबंधी बीमारी की इलाज हेतु चिकित्सक बैठेंगे। उन्होंने आगे बताया कि न्यूरो सर्जन डॉ डी. एम. प्रसाद से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक बुधवार को सुबह 9 बजे से सदर अस्पताल में न्यूरो से संबंधित कोई भी बीमारी हो तो बोकारो सदर अस्पताल में संपर्क करें।
सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने बोकारो के आम जनमानस से अपील की है कि अब ब्रेन, स्पाईन एवं नस से सम्बन्धित समस्या के लिए जिले से कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। अब इससे सम्बन्धित इलाज व सर्जरी के लिए डाक्टर बोकारो के सदर अस्पताल में हर बुधवार को उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि यदि किसी को अधिक सिर दर्द, मिर्गी, हाथ कापना, ब्रेन टयूमर, उत्ल्टी, लकवा, स्पाइन सर्जरी, गर्दन एवं पीठ में दर्द, सिर में चोट, ब्रेन में खून का थक्का जमने एवं हाथ पैर में झिन झिनाहट है तो बिना देरी किए किसी भी बुधवार को सदर अस्पताल बोकारो में सम्पर्क कर इलाज करा सकते है।