आज से शुरू हो रहा है ‘जूनियर मिस इंडिया’ सीजन 4 का ग्रैंड फिनाले

रांची: रांची की आहाना सिंह ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का लोहा मनवा कर प्रतिष्ठित ब्यूटी कॉन्टेस्ट ‘जूनियर मिस इंडिया’ सीजन 4 के ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली है। आहाना अब 6 से 8 जनवरी, 2026 तक जयपुर के आलीशान होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के फिनाले में रांची और झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। 8-10 वर्ष की कैटेगरी में चुनी गईं नन्ही ग्रैंड फाइनलिस्ट आहाना सिंह को 8 से 10 वर्ष की आयु वर्ग में चुना गया है। वह उन चुनिंदा बच्चों में शामिल हैं जिन्होंने कड़े ऑडिशन राउंड को पार कर राष्ट्रीय मंच तक का सफर तय किया है।
“जूनियर मिस इंडिया” एक राष्ट्रीय स्तर का मंच है जो 5 से 16 साल की लड़कियों के लिए मॉडलिंग और अभिनय के अवसर प्रदान करता है। पिछली बार यह आयोजन इंदौर में हुआ था और उसकि यानी सीजन 3 की विजेता रही थी हरसीरत कौर । जूनियर मिस इंडिया 2025 खिताब की विजेता जो उस समय 10 साल की थीं जालंधर से थीं और उसने भी 8-10 साल वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
जयपुर में 6 से 8 जनवरी, 2026 तक होने वाले इस तीन दिवसीय भव्य आयोजन में आहाना को कई चुनौतीपूर्ण और ग्लैमरस राउंड्स से गुजरना होगा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:कल्चरल राउंड, जिसमें वह अपनी पारंपरिक संस्कृति का प्रदर्शन करेंगी। पार्टी वेस्टर्न वियर: डिजाइनर आउटफिट्स में रैंप वॉक। प्रिंसेंस गाउन राउंड : जहां अहाना की मासूमियत और आत्मविश्वास को परखा जाएगा।