धनबाद: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी आज धनबाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत डॉक्टर शेखर सुमन वरीय प्रबंधक सह सुरक्षा नोडल पदाधिकारी ने किया। अस्पताल के सभागार में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने डॉक्टर्स व स्वास्थ्य कर्मियों को भी संबोधित किया वहीं बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो ने भी संबोधित किया।

डॉ इरफान अंसारी ने कहा इलाज में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी सरकार का लक्ष्य है आम जनता को सरकारी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में गिरती चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए झारखंड सरकार गंभीर है उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि  3 वर्षों में नया पीएमसीएच का निर्माण करेंगे और पुरानी बिल्डिंग गिराई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने ऑनलाइन सी आर मशीन का भी उद्घाटन किया।

इस अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो डॉ डीके गिद्धौरिया डॉ शेखर सुमन वरीय प्रबंधक डॉ अनिमेष डॉ राजेश और सभी विभाग के एचओडी डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *