सलोनी मर्डर मिस्ट्री

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहित महिला अपने ही घर में मृत अवस्था में पाई गईं। पंचवटी नगर की रहने वाली सलोनी मुखी का का शव उसके ही घर में मिलने से सनसनी  मच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। यह खबर फैलते ही पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया है।

परिजनों के अनुसार, सलोनी की शादी वर्ष 2022 में आपसी सहमति से हुई थी लेकिन शादी के कुछ दिनों  बाद से ही वह बहुत परेशान रहने लगी थी। परिवार का कहना है कि वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव के कारण सलोनी पिछले कई महीनों से अपने पति से अलग होकर अपनी बड़ी बहन के घर पर रह रही थी।

घटना की रात सलोनी ने परिवार के साथ सामान्य रूप से समय बिताया और फिर अपने कमरे में चली गई। अगली सुबह जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तो परिवार को चिंता हुई। कमरे में जाने पर जो दृश्य सामने आया, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया। घर में ही सलोनी बेसुध अवस्था में मृत पड़ी हुई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि पति फरार है। इससे संदेह और गहरा हो जाता है।

परिजनों ने भी सलोनी के पट्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि सलोनी की मौत स्वाभाविक नहीं है, बल्कि लंबे समय से चली आ रही मानसिक प्रताड़ना का परिणाम है। अब इसकी गहन जांच होनी चाहिए और हत्यारे को सजा भी होनी चाहिए।

दूसरी ओर पति भी घटना के बाद से ही फरार है, जिससे शक की सुई सिर्फ उसी के तरफ के तरफ जाती है। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम जांच के बाद ही हो सकेगी और इस पुष्टि के लिए भी पोस्टमार्टम कराना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *