रांची: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस झंडोतोलन को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय निगरानी विभाग झारखंड सरकार ने अधिसूचना जारी की है। सरकार के संयुक्त सचिव, अखिलेश कुमार सिन्हा द्वारा जारी पत्र जिसकी प्रति झारखंड के सभी उपायुक्तों को भेजी गई है, के अनुसार जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस समारोह (26 जनवरी, 2026) के अवसर पर झंडोत्तोलन के कार्यक्रम भेजे गए हैं।
निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह (26 जनवरी, 2026) के अवसर पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर पलामू (डालटनगंज) में , दीपक बिरूवा पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में चमरा लिण्डा गुमला में संजय प्रसाद यादव पाकुड़ में, इरफान अंसारी जामताड़ा में, हफीजूल हसन देवघर में झंडोत्तोलन करेंगें जबकि श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह गोड्डा में, योगेन्द्र प्रसाद बोकारो में और सुदिव्य कुमार गिरिडीह में झंडोत्तोलन कारेंगें। वहीं श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की लोहरदगा में झंडोत्तोलन करेंगी।
उपायुक्तों को माननीय मंत्री से सम्पर्क स्थापित कर तदनुसार जिला मुख्यालय में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।