jharkhand election- nagar nikay chunaw-ranchi--dates-

राज्यपाल ने झारखंड नगर निकाय चुनाव के प्रस्ताव को दी मंजूरी

रांची: पूरी संभावना है कि होली के पहले झारखंड नगर निकाय चुनाव निपट लिए जाएं। होली तीन और चार मार्च को है। एक सूचना के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने 16 जनवरी को अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है जिसमें चुनाव की तैयारियों को लेकर पूरी समीक्षा की जाएगी। जिसके बाद चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना है।

इस क्रम में नई प्रगति ये है कि सोमवार को झारखंड में नगर निकाय चुनाव के प्रस्ताव को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सहमति दे दी है। इसे देखते हुए 16 जनवरी को राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों की बैठक और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के आयोजन के बाद 27 जनवरी को अधिसूचना जारी होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  मतदान की तारीख 25 या 26 फरवरी 2026 हो सकती है। अधिसूचना जारी होने के बाद एक सप्ताह का समय नामांकन और छंटनी और नाम लेने की अंतिम तिथि के लिए बी तीन दिन का समय रखा जाएगा। इन प्रक्रियाओं के बाद 10 फरवरी तक प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित किया जा सकेगा।

इसके पूर्व राज्य चुनाव आयोग ने कैबिनेट की मंजूरी के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा भेज दी थी। कैबिनेट की सहमति के बाद इसे राज्यपाल के पास भेज गया था, जिसे राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी है। राज्यपाल से सहमति मिल जाने के बाद झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है। 26 जनवरी के बाद राज्य चुनाव आयोग पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा जबकि इसके पूर्व भी कई मुद्दों पर समीक्षाओं का दौर जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *