रांची: माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड के तत्वावधान में द्वितीय अखिल भारतीय न्यायाधीश बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन दिनांक 03 से 04 जनवरी 2026 तक झारखंड की राजधानी रांची में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में देशभर के 09 उच्च न्यायालयों के 30 से ज्यादा माननीय न्यायाधीश भाग लेंगे।

03 से 04 जनवरी 2026 तक रांची में होने वाला यह आयोजन खेल गांव परिसर के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में खेल जाना है। इस आयोजन में चार श्रेणियों में मुकाबले होंगे जिसमें मेन सिंगल्स, में डबल्स, वुमेन सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स श्रेणियां शामिल हैं। इसके पूर्व पहला अखिल भारतीय न्यायाधीश बैडमिंटन टूर्नामेंट 04-05 जनवरी 2025 को ओडिशा में खेला गया था।

टूर्नामेंट का उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े माननीय पदाधिकारियों के बीच खेल भावना, आपसी सौहार्द, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के दौरान चार श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। मेन सिंगल, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स में देशभर से आए न्यायाधीश अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं आगंतुकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

 एक जानकारी के अनुसार माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता को सफल एवं सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। खेल गांव परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बैडमिंटन कोर्ट, खिलाड़ियों के विश्राम, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इसके पूर्व में के राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश फरहान परवेज़ दुबश ने पुरुषों का एकल जीता था जबकि ऑडिशा उच्च न्यायालय की न्यायाधीश सावित्री राठो ने महिलाओं का एकल जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *