रांची : झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 30 ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी है। ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों की हार्ड कॉपी 5 मार्च तक आयोग के कार्यालय में जमा करनी होगी।

योग्यता और आयु सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास फार्मेसी (Pharmacy) या संबंधित विज्ञान में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
- अनुभव: नियुक्ति में उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास अनुसूची ‘ग’ (Schedule C) में निर्धारित पदार्थों के उत्पादन या परीक्षण का अनुभव होगा।
- आयु सीमा: इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु सीमा में कार्मिक विभाग के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
चयन का मुख्य आधार लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (Interview) होगा। लिखित परीक्षा में कुल पांच पत्र होंगे। प्रत्येक पत्र 200 अंकों का होगा। हर पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय मिलेगा।
कुल 30 पदों को विभिन्न श्रेणियों में इस प्रकार विभाजित किया गया है: अनारक्षित (General) | 18, अनुसूचित जनजाति (ST) 05, अनुसूचित जाति (SC)| 02,| पिछड़ा वर्ग (BC) 02, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (OBC) 01, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 02