चैंपियनशिप का झारखंड बना ओवरऑल चैंपियन
बोकारो: जी.जी.पी.एस. स्कूल, सेक्टर–5 बी, बोकारो स्टील सिटी में आयोजित फर्स्ट दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल ट्रॉफी वूमेंस नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 का सोमवार को भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ।
27 से 29 दिसंबर 2025 तक चले इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई महिला खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अंतिम परिणाम कुछ इस प्रकार रहे:
क्योरूगी (Kyorugi) में प्रथम स्थान झारखंड ने प्राप्त किया जबकि उपविजेता बिहार और द्वितीय उपविजेता छत्तीसगढ़ रहा।
पूमसे (Poomsae) में प्रथम स्थान पर बिहार रहा और उपविजेता झारखंड और द्वितीय उपविजेता ओडिशा बना।
ओवरऑल चैंपियनशिप झारखंड को मिला।
आज के समापन दिवस के परिणाम कुछ इस तरह रहे:
सीनियर वर्ग में 53 किलोग्राम के नीचे वर्ग में प्रथम स्थान लाडली पांडेय (झारखंड) ने प्राप्त किया जबकि सुमना महतो (पश्चिम बंगाल) ने दूसरा और त्रिप्ति आनंद (बिहार), पिंकी (बिहार) तीसरे स्थान पर रहे।
57 किलोग्राम से नीचे के भर वर्ग में टन्नू कुमारी (झारखंड) प्रथम, किरण चौबे (झारखंड) द्वितीय और 🥉 दिया (छत्तीसगढ़), अमिषा कुमारी (झारखंड) तृतीय स्थान पर रहे।
73 किलोग्राम भर वर्ग में झारखंड की बन्दना को पहला, आंध्र प्रदेश की श्रुतिका एस.एस. साई को दूसरा स्थान और बिहार की आरती को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
सब-जूनियर वर्ग यानी 16 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में रितिका राय (बिहार) और मैत्री (झारखंड) को क्रमशः पहला और दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं 22 किलोग्राम से नीचे के भार वर्ग में अदिति राज (बिहार) और वैश्या (छत्तीसगढ़) को प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
29 किलोग्राम से नीचे में यश्वी प्रिया (झारखंड), पायल पल्लवी (ओडिशा) और आलिया (झारखंड), आर्या (झारखंड) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
35 किलोग्राम से नीचे में विदि खंडेलवाल (झारखंड), पी. निशिता (झारखंड) और अर्पिता राय (बिहार), अस्मी नांदा (छत्तीसगढ़) ने इसी क्रम में अपना स्थान बनाया।
जूनियर वर्ग के परिणाम कुछ इस प्रकार से रहे :
52 किलोग्राम से नीचे के ग्रुप में नेहाल सलात (छत्तीसगढ़), साक्षी (झारखंड) और सावनी द्विवेदी (बिहार), वेदिका (बिहार) अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे। जबकि 68 केजी से ऊपर के जूनियर लड़कियों के ग्रुप में श्रेया कुमारी (झारखंड), प्रिया कुमारी (झारखंड), दीक्षिताबरुआ (असम) और मोनिका साहू (झारखंड) ने अपना कमाल दिखाया। वहीं जूनियर लड़कियों के 46 केजी से नीचे के वर्ग में दिशा पटेल (पश्चिम बंगाल), श्रेया मिश्रा (छत्तीसगढ़) श्रेया पुर्ति (झारखंड) और अनिमा (झारखंड) ने अपनी जगह बनायी।
49 केजी से नीचे के ग्रुप में अनामिका (पश्चिम बंगाल), विद्या (झारखंड), साक्षी (झारखंड) और दामिनीशी दीप (छत्तीसगढ़) छायी रहीं।
कैडेट वर्ग में 47 केजी से नीचे के ग्रुप में माही शर्मा (झारखंड), निशा कुमारी (बिहार) और पल्लवी (बिहार) का जादू चला। वहीं 59 केजी से ऊपर के वर्ग में काकी (आंध्र प्रदेश), तन्वी वली (झारखंड) आराध्या गिरी (बिहार) और तनिष्का आर्या (झारखंड) कामयाब रहीं।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा प्रसाद महतो, माननीय विधायक, टुंडी, संजय कुमार शर्मा, सचिव जनरल, झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन, प्रभात कुमार शर्मा, सचिव जनरल, ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं इंटरनेशनल पीस एम्बेसडर ,सरदार तरसेम सिंह – अध्यक्ष, गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी, सरदार सुरेंद्र पाल सिंह, सचिव, गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी, विजय भारती – उपाध्यक्ष, जेटीए, प्रणव कुमार – संयुक्त सचिव, जेटीए, मिथिलेश कुमार – वर्किंग चेयरमैन, जेटीए, चंद्रेश्वर कुमार – संयुक्त कोषाध्यक्ष, टीएफआई, श्रीमती हेमलता बुन – जिला खेल पदाधिकारी, बोकारो, श्रीमती विभा सिंह – धर्मपत्नी, श्री संजय सिंह, भोला महतो – सचिव जनरल, बोकारो जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन, राहुल प्रताप – कार्यालय सचिव, बोकारो जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन और जी जी पी एस, प्राचार्य अभिषेक कुमार की गरिमामयी उपस्थिति बनी रही।