बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के मानव संसाधन विभाग ने बुधवार को बड़े स्तर के अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी किया है। इस क्रम में ईडी (वर्क्स) सेक्रेटेरिएट समेत कई प्रमुख विभागों में अधिकारियों के कार्यस्थल बदले गए हैं। चार जेनरल मैनेजर और डिप्टी जेनेरल मैनेजर रैंक के अधिकारियों का भी तबादला हुआ है।

बीएसएल में तबादलों में धर्मेंद्र सिंह कररिया को सीआरएम III से ईडी (वर्क्स) सचिवालय में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा इश्वर चंद्र गुप्ता ईआरएस से सीआरएम III (आपरेशन) में, मनोज कुमार झा एसएमएस -I से सीएमई- ईआरएस में और सुनील खंडेलवाल एसपीसी–मेक. से सीआरएम -I & II (मेक.) में स्थानांतरित किए गए हैं। अन्य अधिकारियों में चक्रधर सेठी ब्लास्ट फर्नेस से सेंट्रल मेक. मेंटेनेंस (सीएमएम), निरंजन कुमार सिंह ओजी एंड सीबीआरएस से ब्लास्ट फर्नेस, रमेश प्रसाद ईआरएस से कॉन्ट्रैक्ट सेल–वर्क्स और मिनाक्षी गुप्ता ईटीबी से डीएनडब्लयू में ट्रांसफर हुए हैं। इसके अलावा, अनिश कुमार वर्क्स  कॉन्ट्रैक्ट सेल से ब्लास्ट फर्नेस, बिक्रान्त कुमार कॉन्ट्रैक्ट सेल–वर्क्स से सेंट्रल मेक. मेंटेनेंस (सीएमएम)), विवेक कुमार ब्लास्ट फर्नेस से कॉन्ट्रैक्ट सेल–वर्क्स और प्रशांत किशोर ओजी एंड सीबीआरएस से जेनरल मैनेजर सीनियर मैनेजर पद पर नियुक्त किए गए हैं।

मानव संसाधन विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालें। उनके रिलीज़ ऑर्डर और जॉइनिंग रिपोर्ट ई-मेल के माध्यम से संबंधित विभाग को भेजी जाए। इस आदेश से बीएसएल में विभागीय समन्वय मजबूत होगा और प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *