जीरो एक्सीडेंट जोन बनाने के लिए डीसी का मास्टर प्लान, दिए सख्त दिशा-निर्देश
बोकारो।
 सड़कों पर रफ्तार के शौकीनों और नियमों को ठेंगा दिखाने वालों की अब खैर नहीं! उपायुक्त अजय नाथ झा ने बोकारो को जीरो एक्सीडेंट जिले के रूप में तब्दील करने का शंखनाद कर दिया है। सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की मैराथन बैठक में उपायुक्त के तेवर कड़े दिखे। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि सड़क सुरक्षा केवल कागजी आंकड़ा नहीं, बल्कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी मारूति मिंज, ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर सहित पुलिस, एनएचएआई और पथ निर्माण विभाग के तमाम दिग्गज अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *