bokaro news- devotional -jharkhand news-

बोकारो:  बोकारो के सेक्टर-3 स्थित चक्की मोड़ में नारी जागृति संस्थान के तत्वावधान में आगामी 17 से 23 फरवरी तक भागवत-ज्ञान की सरिता बहेगी जिसमें प्रख्यात कथावाचक पूज्य सुधांशु जी महाराज अपने श्रीमुख से

श्रद्धालुओं को भक्ति का रसपान कराएंगे। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में कथा के दौरान प्रतिदिन विशेष प्रसंगों और भजनों का भी आयोजन होगा।

मुख्य संरक्षक और झारखंड फिल्म विकास परिषद के सदस्य सुजीत उपाध्याय ने इस आशय की जानकारी मंगलवार को कार्यक्रम-स्थल पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि भागवत कथा समाज में नैतिकता और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का सशक्त माध्यम है। आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष मुरारी सिंह ने बताया कि प्रख्यात कथा वाचक पूज्य सुधांशु जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को  दिव्य ज्ञान देंगे। मौके पर महासचिव जय सिंह पाली और उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार तिवारी सहित मीडिया प्रभारी विजय कुमार पांडेय और वरीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौबे ने  जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से इस सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ में सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

मौके पर आयोजन समिति के अमित कुमार, बृजेश चौबे, पंचानंद पाण्डे य, सुजीत कुमार, राहुल कुमार सिंह, विजयालक्ष्मी , मंतोष पाण्डेय, निवास कुमार, सुरेन्द्र तिवारी, राम  कुमार मिश्रा, ऋषिकेश चौधरी, दीपक तिवारी, एस.डी. पाण्डेय, ए.के. पाण्डेय, संजीव कुमार ओझा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *