बोकारो : बोकारो के नागरिकों के लिए फिटनेस और सामाजिक सद्भाव का एक बड़ा अवसर आ रहा है। 22 फरवरी 2026 को श्री सत्य साईं सेवा संगठन (झारखंड) द्वारा ‘फिट इंडिया’ के सहयोग से ‘यूनिटी रन एंड राइड’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी समारोहों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
इस यूनिटी रन के संबंध में मुख्य जानकारी यह है कि इसका 22 फरवरी 2026 (रविवार) को सुबह 6:00 बजे किया जाएगा। केन्द्रीय विद्यालय सेक्टर 4 इसका स्टार्टिंग पॉइंट होगा। यह दौड़ 3 किमी, 5 किमी और 10 किमी के लिए होगा। उम्र को लेकर पात्रता है कि 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति इसमें शामिल हो सकते हैं। साथ ही यह भी कि इसमें पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क है।
दौड़ में शामिल होने वाले हर रजिस्टर्ड धावक को संगठन की ओर से विशेष टी-शर्ट दी जाएगी साथ ही फिनिशर मेडल (दौड़ पूरी करने पर), ई –प्रमाण पत्र और हेल्दी जलपान (दौड़ के बाद) भी। पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट है- unityrun.in/bokaro
इस ईवेंट के लिए किट वितरण 21 फरवरी 2026 को 10 बजे सुबह से शाम 6 बजे तक हरि दुर्गा सेक्टर 4 ई (प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी केंद्र के पास) होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कंफर्मेशन मेसेज और एक पहोटों आई डी जरूरी होगा।
जिला अध्यक्ष डॉ. जगदीश प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि इस दौड़ का लक्ष्य केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, निस्वार्थ सेवा और मानवीय मूल्यों का संचार करना है। यह दौड़ धर्म, जाति और क्षेत्रीय सीमाओं को तोड़कर ‘एकता’ का संदेश देने के लिए आयोजित की जा रही है।