bokaro crime-sp-cyber scam-chirachas-bokaro news-cybercrime

बोकारो: साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो पुलिस ने चिराचास थाना क्षेत्र के वैष्णवी कॉम्प्लेक्स में छापेमारी कर साइबर ठगी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चीरा चास पुलिस ने इस गैंग के मास्टर माइंड बिहार के शेखपुरा जिला के निवासी प्रिंस कुमार सहित जमशेदपुर का रहने वाला मिथिलेश कुमार झा, शेखपुरा के रोहित आर्यन, बिहार के नवादा जिले के निवासी टिंकु कुमार और विकास रविदास तथा बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले गुड्डू कुमार को 11 जनवरी की रात  मोबाइल फोन के जरिए लोगों से साइबर ठगी करते रंगे हाथों धर दबोचा।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी की रात करीब 10 बजे तकनीकी शाखा को प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सूचना प्राप्त हुई थी। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर चिराचास थाना प्रभारी पु०अ०नि० पुष्पराज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की। रात करीब 10.45 बजे मोबाइल नंबर 7307161252 की लोकेशन के आधार पर वैष्णवी कॉम्प्लेक्स, डी-ब्लॉक, फोर्थ फ्लोर स्थित एक फ्लैट में छापेमारी की गई जहां फ्लैट में मौजूद छह लोग मोबाइल से बातचीत कर साइबर ठगी करते पाए गए। मौके से सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी, बोकारो हरविंदर सिंह ने बताया कि 11 जनवरी 2026 की रात्रि 10 बजे पुलिस के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि प्रतिबिंब ऐप से जानकारी मिली है कि कुछ संदिग्धों द्वारा मोबाइल से साइबर क्राइम की जा रही है। करीबन 10.30 बजे इस सूचना के आधार पर चीरा चास थाना प्रभारी पुष्पराज के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल मोबाइल नंबर 7307161252 के लोकेशन को ट्रैक करते हुए वैष्णवी परिसर में पहुंचा। वैष्णवी काम्प्लेक्स  के फोर्थ फ्लोर के एक फ्लैट में छापेमारी कर 06 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनके पास से 13 एंड्रॉयड और की-पैड मोबाइल, बीस हजार नकद, विभिन्न कंपनी के सिम, सभी अपराधियों का आधार कार्ड, एचडीएफसी  बैंक का पासबुक और ठगी का हिसाब-किताब रखने वाली डायरी  पुलिस ने जब्त किया। सभी 6 आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

इस सफल अभियान का नेतृत्व चास के एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने किया। इस दल में पुलिस उपाधीक्षक सह चास (मु.)अंचल के पुलिस निरीक्षक रूपेन्द्र कुमार राणा, चीरा चास थाना प्रभारी पुष्पराज और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *