jac exams- matric exams- intermediate exams-jharkhand exam news- state news-

बोकारो : झारखंड वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर चास और बेरमो अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षाओं के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए धारा 163 (BNSS) के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी चास, सुश्री प्रांजल ढांडा एवं अनुमंडल दंडाधिकारी बेरमो, मुकेश मछुआ ने सुरक्षा घेरा तैयार किया है।

इस निषेधाज्ञा की प्रभावी अवधि 03 फरवरी 2026 (सुबह 08:00 बजे से) 23 फरवरी 2026 (परीक्षा के अंतिम दिन तक) शाम 6 बजे तक रहेगी। उल्लेखनीय है कि परीक्षा का अंतिम दिन निकाय चुनाव के लिए मतदान का दिन भी है। चास और बेरमो (तेनुघाट) के सभी चिन्हित परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में यह आदेश लागू रहेगा।

परीक्षा की गरिमा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए केंद्र के बाहर 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के जमा होने या समूह में घूमने पर पाबंदी है। हथियार ले जाने पर मनाही है। लाठी, डंडा, भाला या किसी भी प्रकार के घातक अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक है।निषेधाज्ञा क्षेत्र में किसी भी तरह का जुलूस, धरना, सभा या नारेबाजी प्रतिबंधित है। साथ ही परीक्षार्थियों और अधिकृत कर्मियों/अधिकारियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है। परीक्षार्थियों को अनुचित मदद पहुंचाना दंडनीय अपराध होगा।

चास अनुमण्डल अन्तर्गत माध्यमिक सैद्धान्तिक परीक्षा, 2026 के लिए निर्धारित 24 (चौबीस) परीक्षा केन्द्रों पर एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) सैद्धान्तिक परीक्षा, 2026 के लिए कुल 21 (इक्कीस) परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किये जायेंगे। जबकि बेरमों (तेनुघाट) अनुमंडल में माध्यमिक परीक्षा के 38 और इंटरमीडिएट परीक्षा के 25 केंद्रों पर आयोजित किये जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *