राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आगामी 31 जनवरी, 2026 तक मनाया जाएगा

बोकारो: 36वे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आज दिनांक 05 जनवरी, 2026 को समाहरणालय स्थित परिवहन कार्यालय से चास स्थित चेक पोस्ट तक आमजन मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र, पुलिस, प्रशासन और नागरिक हाथों में पोस्टर/प्लैकार्ड लेकर सड़क सुरक्षा के संदेश को लोगो तक पहुंचाया। साथ ही आम लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी दी गई तथा सभी परिवहन नियमों का पालन करने को भी कहा गया। इस कार्यक्रम में लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग, गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना तथा हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा आदि का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही साथ अभियान के माध्यम से दुर्घटना पीड़ितों की रक्षा और बचाव उपायों को भी जनता तक पहुंचाना है। यह कार्यक्रम पूरी तरह से लोगों में सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की जिम्मेदारी और सावधानी का संदेश फैलाने के लिए आयोजित किये गए थे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 से 31 जनवरी, 2026 तक मनाया जाएगा, जिसमें परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा की टीम, ट्रैफिक पुलिस की टीम, परिवहन कार्यालय की टीम सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *